त्रिकुटा नगर डेवलेपमेंट काउंसिल के पदाधिकारी सदस्यों की नियुक्ति के लिए
चुनाव कराए गए। इलेक्शन कमिश्नर नरिंद्र कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनाव
हुआ। इसमें काउंसिल के बालकृष्ण गुप्ता को दोबारा प्रधान का पद सौंपा गया।
विजय
गुप्ता को चेयरमैन, जगमोहन गुप्ता को महासचिव और नरिंद्र गुप्ता को खजांची
के पद पर नियुक्त किया गया। काउंसिल के नियुक्त किए गए नए सदस्यों ने कहा
कि त्रिकुटा नगर और आसपास के इलाकों की समस्याओं और परेशानियों को ठीक करने
में भरपूर सहयोग देंगे।