फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में रेल सेवा पटरी पर लाने के प्रयास, पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी

Wed, 16 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में रेल सेवाओं को बहाल करने की कोशिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में 128 दिन से बंद पड़ी रेल सेवा को शुरू करने के लिए फिर से रेलवे ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। रेल मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद महाप्रबंधक एके पुथिया व डीआरएम अनुज प्रकाश मंगलवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। दोनों ही घाटी में रेल सेवा शुरू करने के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद नौ जुलाई से घाटी में ट्रेनों के पहिये पूरी तरह से थमे हुए हैं और अभी तक रेलवे के राजस्व को 128 करोड़ का नुकसान पहुंच चुका है। बीच में हालात सामान्य होने पर रेलवे ने मरम्मत का काम शुरू किया था, लेकिन शरारती तत्वों ने काम नहीं करने दिया।

इसके बाद रेलवे ने काम बंद कर दिया। रेलवे मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंचा था और फिर रेलवे ने सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन शरारती तत्वों ने फिर भी काम नहीं करने दिया। इसके बाद रेलवे ने काम फिर बंद कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर हाल में रेल सेवा को शुरू करना चाहता है रेलवे

रेल सेवा को शुरू करने की कवायद - फोटो : demo pic
अब रेलवे हर हाल में रेल सेवा को शुरू करना चाहता है, क्योंकि नुकसान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर रेलवे ने सख्ती के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नार्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पुथिया विमान से श्रीनगर पहुंचे हैं।

इसके अलावा डीआरएम अनुज प्रकाश सड़क मार्ग के जरिये जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुए हैं। दोनों के साथ और भी कुछ रेलवे अधिकारी हैं। बुधवार को दोनों अधिकारी घाटी में रेल सेवा शुरू करवाने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इसके साथ ही कटड़ा-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर भी बातचीत की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें