फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 29 Mar 2016 09:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
शहीद जवानों का श्रद्धांजल‌ि देते सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लद्दाख संभाग के तुर्तक सेक्टर में 25 मार्च को आए हिमस्खलन में दबने से शहीद सेना के दो जवानों को लेह में श्रद्धांजलि दी गई। जीओसी 14 कोर ने दोनों शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने के बाद जवानों के पार्थिव शरीर को विमान के जरिये उनके पैतृक गांव भेजा गया, जहां सैन्य सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार लांस हवलदार भवन तमांग और सिपाही सुनील राय जो लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में हिमस्खलन में दबने के कारण शहीद हुए थे, उन्हें लेह में 28 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान सेना की 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके पटयाल, अन्य अधिकारियों और जवानों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 25 मार्च की सुबह लद्दाख संभाग के लेह में स्थित तुर्तक सेक्टर में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान लांस हवलदार भवन तमांग बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि दूसरा जवान राइफलमैन सुनील राय बर्फ के नीचे दबने से लापता हो गए थे। लांस हवलदार भवन तमांग ने नजदीक के चिकित्सा केंद्र में दम तोड़ दिया था। वहीं बाद में लापता राइफलमैन सुनील राय का शव भी बर्फ के नीचे से बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें