जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की जम्मू विंग की ओर से आगामी 18 सितंबर से विभिन्न वर्गों में सिलेक्शन ट्रायल/कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रणजी ट्राफी और अंडर 23 के लिए जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड, अंडर 19 के प्रस्तावित क्रिकेटरों के लिए एमएएम स्टेडियम में कैंप लगाया जाएगा।
कैंप में जम्मू संभाग के अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शिरकत कर सकते हैं। विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता के अनुसार रणजी ट्राफी के लिए प्रस्तावित खिलाड़ी हास्टल ग्राउंड पर कोच अजय भट्टी को शाम 3:30 बजे रिपोर्ट करेंगे और इसमें एडीएस मन्हास, विवेक शर्मा चयनकर्ता होंगे। पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी विनोद शर्मा सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन होंगे।
कैंप में क्रिकेटरों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। रणजी ट्राफी के लिए प्रस्तावित क्रिकेटरों में बंदीप सिंह, हरदीप सिंह, रमण दत्ता, आदित्य प्रताप सिंह, मनीष डोगरा, राम दयाल, मानिक गुप्ता, प्रवीण सिंह, रोहित भट्ट, राहिल सिंह, विमर्श काऊ, साहिल भलवाल, विजय कुमार डोगरा, इंद्रजीत सिंह, दिलबाग सिंह, ध्रुव महाजन, समीर खजूरिया, रमण तपलो, शशि कुमार, अनूप मगोत्रा, पारस शर्मा शामिल हैं।
अंडर 23 आयु वर्ग में सिद्धार्थ मंगोत्रा, गुरदीप सिंह, अश्विनी भट्ट, अमृतपाल सिंह, संदीप सिंह, जसविंदर सिंह, जतिन, गोकुल, अभिनव, दलवीर सिंह, राहुल, मयंक गौतम, अंकुश, विश्वजीत, शिव दत्त, राजीव, ऋत्विक, संदीप, सौमया जैन आदि शामिल हैं। इसी तरह अंडर 19 आयु वर्ग में तीस क्रिकेटर कैंप में शिरकत करेंगे।