फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trekking in J&K: बनिहाल के पर्वतारोही तनवीर साहसिक पर्यटन को दे रहे बढ़ावा, सेना के सहयोग से बढ़ाया कौशल

Mon, 04 Sep 2023 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तनवीर ने मोहू-मंगट घाटी में संभावित पर्यटन स्थलों की खोज में पांच साल बिताए। इस क्षेत्र से उनका काफी जुड़ाव रहा। क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा आयोजित शीतकालीन उत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
तनवीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रामबन के बनिहाल के दूर दराज गांव महू-मंगट बाउल के तनवीर अहमद घाटी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। किसान परिवार में जन्मे तनवीर के सिर से छोटी आयु में माता-पिता का साया उठ गया था। इसके बाद जीवन की तमाम चुनौतियों के बीच अपने दृढ़ संकल्प और साहस के साथ तनवीर ने अपने पर्वतारोहण कौशल को सुधारा और साहसिक पर्यटन से जुड़े।

विज्ञापन


तनवीर ने अदनान मॉडल हाई स्कूल में पढ़ाई की। यहां से वह कौशल विकास के मार्ग पर चल पड़े। उन्होंने पर्यटन में स्नातक तक की पढ़ाई की और प्रतिष्ठित जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में अपने पर्वतारोहण कौशल को निखारा। पहलगाम में विंटर खेलों में रुचि ली और गुलमर्ग में स्कीइंग कोर्स पूरा किया। 

तनवीर ने मोहू-मंगट घाटी में संभावित पर्यटन स्थलों की खोज में पांच साल बिताए। इस क्षेत्र से उनका काफी जुड़ाव रहा। क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा आयोजित शीतकालीन उत्सव में भाग लिया। इस दौरान तनवीर भारतीय सेना के साथ ट्रैकिंग, कैंपिंग और स्कीइंग गतिविधियों का नेतृत्व करने वाले रामबन जिले के पहले व्यक्ति भी बने। 
विज्ञापन


इस प्रयास ने पर्यटकों को आकर्षित किया और क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की संभावना बनी। भारतीय सेना के समर्थन और प्रोत्साहन से तनवीर के पास कई योजनाएं हैं। भारतीय सेना के साथ साझेदारी ने उसे न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कौशल को मजबूत किया है। तनवीर अब क्षेत्र के युवाओं के लिए आशा की किरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें