शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर जम्मू के इस्काॅन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवन श्रीकृष्ण की झांकी और हरे कृष्णा, हरे रामा के जयोघष के बीच शोभायात्रा हाईकोर्ट चौक जानीपुर से शुरू हुई और पुलिस चौकी जानीपुर तक गई। इस्काॅन पहले तालाब तिल्लो से शोभायात्रा का आयोजन करता था, पहली बार जानीपुर रूट से शोभायात्रा निकाली गई है।
इसमें श्रीकृष्णा के भक्त नाचते-गाते और जयकारे लगाते आगे बढ़े। शोभायात्रा में कान्हा सुंदर पालकी में सवार थे। प्रभु के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस्काॅन मंदिर के अध्यक्ष सर्वभुन भट्टाचार्य दास ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य श्रीकृष्णा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कहा कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर में सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसमें भजन कीर्तन, भजन संध्या आदि शामिल रहेगा। ब्यूरो
दीवान मंदिर में नौ को श्रीकृष्ण लीला
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सनातन धर्म नाटक समाज द्वारा नौ सितंबर को श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुराने शहर में दीवान मंदिर में रिहर्सल हो रही है। रविवार को कलाकारों ने अपने-अपने किरदार का अभ्यास किया। सनातन धर्म नाटक समाज से जुड़े वरिष्ठ कलाकार सत्पाल शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है। अभी कार्यक्रम एक दिन का है, अगर लोगों का रुझान रहा तो दो दिन से ज्यादा का हो सकता है। रिहर्सल दो से तीन दिन तक चलेगी। ब्यूरो