अखनूर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा ने गांव तचिदाव में लोगों के बीच पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन सोनिया वर्मा जिला अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं संबंधित क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ब्रह्म ज्योत ने कहा कि पेड़ इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त और रक्षक हैं। उन्होंने ओबीसी मोर्चा टीम के काम की सराहना की। संवाद
राम मंदिर में किया पौधरोपण
घगवाल। राजपुरा कस्बा के राम मंदिर में सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा ने कहा कि श्रावण मास के पहले सोमवार को राम मंदिर में बच्चों के साथ पौधे लगाए व उनकी रक्षा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को चाहिए कि बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं व उसकी देखभाल भी करें ताकि पर्यावरण की बिगड़ रही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। संवाद
पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की
अखनूर। बीएसएफ 12 बटालियन के कमांडेंट दिलबाग सिंह द्वारा बटालियन मुख्यालय में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 400 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में अफसर सहित कर्मियों ने भाग लिया। संवाद