फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। टीबी नामक घातक बीमारी को लेकर सोमवार को चिकित्सा टीम की ओर से शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव काकू दे कोठे में लगाये गए इस शिविर में गांव सहित आस पड़ोस गांवों के सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंच कर जांच कराई व निशुल्क दवा ली। बीएमओ बिश्नाह व जोनल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित की अध्यक्षता में लगाए गए इस शिविर में लोगों को टीबी की बीमारी के बारे में जागरूक किया। डॉक्टर रोहित ने लोगों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा अगर आपको ज्यादा देर तक खांसी या बलगम रहती है तो फौरन अपने नजदीकी उपचार केंद्र या किसी अन्य डॉक्टर से संपर्क कर इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। क्योंकि यह खतरनाक बीमारी है, जिसे शुरुआती दौर में ही नियंत्रित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें