फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा चालू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में नया बस अड्डा चालू करने की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए नए बस अड्डे को चालू कराया जाए।
विज्ञापन

शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान नीलम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अमन गुप्ता, कमल भट्टी, रीना चौधरी ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि कस्बे के नए बस अड्डे को चालू कराया जाए। सांबा के मुख्य चौक हाईवे पर फ्लाईओवर का काम जारी है। ऐसे में मार्ग के दोनों और जाम लगा रहता है। संपर्क मार्गों पर चलने वाली यात्री मिनी बसें व सुपर फास्ट यात्री बसों को नए बस अड्डा पर खड़ा किया जाए, तो जाम से राहत मिल सकती है। उनके अनुसार नगर परिषद की ओर से नए बस अड्डे को किराए पर दिए जाने से लोग परेशान हो रहे हैं।
उधर पार्षद महेश्वर राज, पार्षद उत्तम चंद के अनुसार उन्होंने नगर परिषद के सीईओ को भी चेतावनी दे दी है कि यदि शीघ्र ही उचित कदम नहीं उठाया तो वह प्रदर्शन पर उतर आएंगे। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से हाईवे पर फ्लाईओवर बनाने वाले ठेकेदार को नया बस अड्डा किराए पर दे दिया है। इसके चलते वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान नहीं होने से लोगों के साथ यात्री वाहन चालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें