फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह : लद्दाख के जैविक सेब के पीएम मोदी भी मुरीद, अब 10 राज्यों में आपूर्ति

Sat, 11 Dec 2021 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू

सार

पूरी तरह से जैविक हैं लद्दाखी सेब। कर्नाटक, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और हैदराबाद समेत दस राज्यों में भेजे जा रहे लद्दाखी सेब। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी सेब के बाद अब लद्दाख के सेब भी दूसरे राज्यों में पहली पसंद बन रहे हैं। खास बात है कि लद्दाख के सेब पूरी तरह से जैविक हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्र की विशेष जलवायु में तैयार सेब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खास उत्पाद बता चुके हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में पीएम ने लद्दाख के जैविक सेब के स्वाद की तारीफ कर लोगों से इसका जायका लेने की अपील की थी। लद्दाख प्रशासन ने लद्दाखी सेब की पहली खेप दक्षिण भारत में भेजी थी। इसका जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर कर्नाटक, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और हैदराबाद समेत 10 राज्यों में लद्दाखी सेब की आपूर्ति की गई है।

लद्दाख में बागवानी विभाग के सचिव रविंदर कुमार का कहना है कि लद्दाखी सेब की पहली खेप को दूसरे राज्यों में भेजा गया था। इसका अच्छा रिस्पांस मिला है। सुमूर और निम्मू गांवों से दो टन सेब एयर कारगो से भेजे गए। दस राज्यों में पहुंचे लद्दाख सेब को हाथों हाथ लिया गया है, जिसके चलते अब लद्दाखी सेब की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। सचिव ने कहा कि लद्दाख की अर्थव्यवस्था के लिए सेब उत्पादन भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


बागवानी विभाग लद्दाख और हिमालयन लद्दाख एग्रो प्रोडक्ट्स के तत्वावधान से बागवानों के लिए एयर कारगो सेवा उपलब्ध करवाई गई है। यह सेब पूरी तरह से जैविक हैं, जिसकी वजह से इनका स्वाद भी खास है।
विज्ञापन


लद्दाखी सेब पर पीएम का ट्वीट
यदि आपको अवसर मिलता है तो लद्दाख के जैविक सेब का जरूर स्वाद लें। यह बेहद स्वादिष्ट हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें