फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर नारेबाजी

Thu, 12 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजपुरा कसबे में बिजली के दो ट्रांसफार्मर जलने से लोगाें में रोष है। इस संदर्भ में महिलाआें ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और स्थानीय तहसीलदार शैलो राम से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत करवाया। तहसीलदार के आश्वासन  के बाद महिलाएं शांत हुईं। स्थानीय सरपंच भारतइंदु शर्मा के अनुसार कसबे में ट्रांसफार्मर एक माह पहले जला था।
विज्ञापन


एक अन्य ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया था। आखिरकार बुधवार को महिलाओं को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि बच्चाें की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में उन्हें पढ़ाई करने मेें परेशानी आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वीरवार सुबह तक जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया, तो वह हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें