इसके साथ.... मुख्य खबर अपराध के गढ़ शासन प्रशासन पेज पर लगनी है
जम्मू। प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर 25 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और नौ सीजेएम व उप-न्यायाधीशों के तबादले करने का आदेश दिया है। रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम की ओर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश के तहत श्रीनगर जिला सत्र न्यायाधीश जफर हुसैन बेग को जम्मू जिला रिजर्व लीव, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस तसलीम आरिफ को श्रीनगर जिला सत्र न्यायाधीश, कुपवाड़ा की जिला सत्र न्यायाधीश शाजिया तबस्सुम को लीगल सर्विस अथॉरिटी की सदस्य सचिव, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार रूल्स राजिंदर सप्रू को जिला सत्र न्यायाधीश राजोरी, पुलवामा के जिला सत्र न्यायाधीश नसीर अहमद डार को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बारामुल्ला, जिला सत्र न्यायाधीश राजोरी राजीव गुप्ता को हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बैंक मामले कमलेश पंडित को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उधमपुर, फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रिसाइडिंग अधिकारी सुधीर कुमार को जिला सत्र न्यायाधीश किश्तवाड़, किश्तवाड़ के जिला सत्र न्यायाधीश मंजीत सिंह को जिला सत्र न्यायाधीश कुपवाड़ा, प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बारामुल्ला अमरजीत सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट जम्मू का प्रिसाइडिंग अफसर, लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य सचिव अमित कुमार को प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर बिक्री कर अपीलीय न्यायाधिकरण का अध्यक्ष, श्रीनगर के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल फारूक अहमद को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश श्रीनगर, जिला सत्र न्यायाधीश कारगिल शब्बीर अहमद मलिक को जिला सत्र न्यायाधीश पुलवामा, प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश
श्रीनगर खुर्शीद उल इस्लाम को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल श्रीनगर, श्रीनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट पाक्सो मामले की प्रिसाइडिंग अफसर आरती मोहन को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैंक मामले जम्मू, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हंदवाड़ा उमी कुलसूम को पाक्सो मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट श्रीनगर का प्रिसाइडिंग अफसर, तृतीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश इकवाल मसूदी को फास्ट ट्रैक कोर्ट कुपवाड़ा का प्रिसाइडिंग अफसर, फास्ट ट्रैक कोर्ट डोडा के प्रिसाइंडिंग अफसर सुदेश शर्मा को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजोरी, लीगल सर्विस अथॉरिटी लद्दाख के सदस्य सचिव स्पालेजस एंगमो को कारगिल का जिला सत्र न्यायाधीश, कुपवाड़ा फास्ट ट्रैक के प्रिसाइंडिग अफसर खेम राज को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार रूल्स, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश उधमपुर दिनेश गुप्ता को तृतीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश श्रीनगर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजोरी बशीर अहमद को डोडा फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रिसाइडिंग अफसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अंजुम एरा को प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश श्रीनगर और जिला जज एलआरपी मंसूर अहमद लोन को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हंदवाड़ा नियुक्त किया गया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किश्तवाड़ महमूद अनवर को उप जज उड़ी, उड़ी के उप जज फौजिया को अनंतनाग लीगल सर्विस अथॉरिटी का सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलवामा जहांगीर अहमद को श्रीनगर में संयुक्त रजिस्ट्रार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठुआ मुनीश कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किश्तवाड़, सिटी जज श्रीनगर सज्जाद उर रहमान को श्रीनगर लीगल सर्विस अथॉरिटी का सदस्य सचिव, श्रीनगर संयुक्त रजिस्ट्रार अब्दुल बरी को सिटी जज श्रीनगर, लीगल सर्विस अथॉरिटी उधमपुर के सचिव अजय कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कइुआ, श्रीनगर लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव नुसरत अली को बडगाम लीगल सर्विस अथॉरिटी का सचिव और अनंतनाग लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव मुजमिल वानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलवामा नियुक्त किया गया है।
जेएनएफ