फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमएसएमई तक लोन की पहुंच आसान बनाएं बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य डॉ. संजय बंसल ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आयोजित एमएसएमई पर अधिकार प्राप्त समितियों की 65वीं बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में आरबीआई के महाप्रबंधक नीरज कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. बंसल ने साइबर सुरक्षा, सिबिल एजेंसी की विश्वसनीयता, एनपीए के लिए सहायता और और स्टार्टअप को प्रभावित करने वाले कई जरूरी मुद्दे उठाए। डॉ. संजय बंसल ने जोर देकर कहा कि कड़े लोन मानदंडों और उच्च ब्याज दरों की वजह से एमएसएमई को लोन प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बैंकों को एमएसएमई के लिए ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीयर-टू-पीयर लेंडिंग और क्राउडफंडिंग जैसे वित्तपोषण मॉडल पेश करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें