फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बिदुरी कश्मीर के नए मंडलायुक्त, संजीव वर्मा सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल, सात आईएएस अफसरों समेत 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अफसरों समेत कुल 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी को कश्मीर का मंडलायुक्त बनाया गया है। बिदुरी के पास नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर का भी अतिरिक्त कार्यभार था।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. पीयूष सिंगला को राजस्व विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। वन और पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा अब सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव होंगे। आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव राजेश प्रसाद को आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज को युवा, सेवाएं एवं खेल विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव डॉ. सईद आबिद रशीद शाह को संस्कृति विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। उन्हें आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी जम्मू-कश्मीर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे राकेश मन्हास को सिडको का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक सिकॉप के प्रबंधक निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
-
सिडको के एमडी रमण कुमार विद्युत
विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव होंगे
सिडको के प्रबंध निदेशक रमण कुमार केसर को विद्युत विकास विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। हिमायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिका शर्मा जलशक्ति विभाग में सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक दीपिका को मुबारक मंडी हैरिटेज सोसायटी के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार देखते रहने के लिए भी कहा गया है।

डॉ. गुलाम नबी इट्टू को जल जीवन
मिशन निदेशक की जिम्मेदारी
जलशक्ति विभाग में विशेष सचिव डॉ. गुलाम नबी इट्टू को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में विशेष सचिव शब्बीर हुसैन भट को ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर के निदेशक इमाम दीन अब जम्मू-कश्मीर बागवानी उत्पाद निगम के प्रबंधक निदेशक होंगे।
विज्ञापन

-
अमित वरमानी को सामान्य प्रशासनिक
विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया
जलशक्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव रजनीश गुप्ता को हिमायत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर बागवानी उत्पाद निगम के प्रबंधक निदेशक शफात सुल्तान को अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग में इंतजार करने के लिए कहा गया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के सदस्य अमित वरमानी अब सामान्य प्रशासनिक विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने सरकारी आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें