सांबा। केंद्र सरकार की ओर से सीमावर्ती गांवों में सिविल डिफेंस कमेटियां बनाए जाने की योजना बनाई गई। इस पर काम शुरू हो गया है। इसी के चलते सिविल डिफेंस कर्मी अब सीमावर्ती गांवों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें कमेटियों में शामिल कर रहे हैं।
जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 पुरुष/महिलाओं ने भाग लिया। यशपाल सिंह (उपाधीक्षक) प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सांबा, एएसआई जीत सिंह आई/सी एसडीआरएफ टीम और टीओटी प्रशिक्षक रोशन शर्मा व्याख्याता ने आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। अन्य रामपाल शर्मा सीडी पोस्ट वार्डन, अनु कुमार खजूरिया, राधा कृष्ण शर्मा बीडीसी अध्यक्ष, कुलदीप कुमार पंच, शाम लाल शर्मा, राजेश सिंह एवं अन्य ने उक्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लिया। संवाद