फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कटड़ा के बीच सप्ताह में तीन दिन चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिल्ली से कटड़ा के बीच चलाए जाने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल सकती है। 22 जुलाई को हुए ट्रेन के सफर ट्रायल के बाद ट्रेन के परिचालन पर विचार किया जा रहा है। पहले ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है। इसके बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन के परिचालन की विधि को बढ़ाया जाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि रेलवे ने इसके अधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
विज्ञापन

अगस्त माह में रेलवे दिल्ली से कटड़ा के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू करेेगा। 22 जुलाई ट्रायल में हुई सभी गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन किया गया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन के स्पीड पर रेलवे की विशेष नजर रही थी। ट्रेन आठ घंटे में दिल्ली से कटड़ा के बीच का सफर तह करेेगी। रेलवे के अनुसार पहले ट्रेन को सप्ताह में सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसका परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जा सकता है। इस संबंध में सीनियर डीओएम फिरोजपुर से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। अब रेलवे बोर्ड इसके परिचालन पर अंतिम मोहर लगाएंगी। फिरोजपुर डिवीजन ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें