घने कोहरे के कारण मंगलवार को पांच ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। मौसम खराब रहा, तो आगे भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रह सकती है।
यात्रियों को ठंड में फर्श पर बैठकर ही समय व्यतीत करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन में पर्याप्त सुविधाएं यात्रियों को नहीं मिल रही हैं। ट्रेनें निर्धारित समय से 20 मिनट से लेकर पांच घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन यात्री लता, हेमा, नरेश ने बताया कि ट्रेनों के देरी से पहुंचने से कई तरह की परेशानी आ रही है।
घंटों या तो ट्रेनोें में या फिर रेलवे स्टेशन परिसर में बैठ कर बिताना पड़ रहा है। इस जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। समय की बर्बादी अलग से हो रही है। इसकी वजह से बना बनाया शेड्यूल बिगड़ जाता है।
ट्रेनें देरी से पहुंची
13151(जम्मू तवी एक्सप्रेस) 2 घंटे
12237(बीएसबी जट एक्सप्रेस) 60 मिनट
12238 (जट बीएसबी एक्सप्रेस) 20
12919(मालवा एक्सप्रेस) 5.15 घंटे
18101 (टाटा मूरी एक्सप्रेस) 2.25 घंटे