फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से जम्मू-कश्मीर में जाम में फंसे एक हजार से अधिक वाहन

Tue, 15 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
lakhanpur toll plaza - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में रविवार सुबह ट्रकों का जमावड़ा लग गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे एक हजार से अधिक मालवाहक वाहन 500 और 1000 रुपये के नोट टोल पर स्वीकार न किए जाने से फंस गए हैं। शनिवार शाम से रुके ट्रक चालकों के लिए न तो वैकल्पिक व्यवस्था थी और न ही कोई बंदोबस्त।
विज्ञापन


ऐसे में रविवार सुबह स्थिति तब और भी खराब हुई जब सैकड़ों ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक लगाकर बैंक में रुपये बदलवाने के लिए कतार में लग गए। टोल प्लाजा की इमारत में बैंक के बाहर वाहनों की लंबी लाइन लगी, तो कोषनगरी लखनपुर में प्रवेश के लिए बनाया गया पुल पूरी तरह से जाम हो गया।

हालत ऐसी हो गई कि अन्य वाहनों को पुराने पुल से ही डायवर्ट किया गया। एटीएम में कैश देखते ही देखते खत्म हो गया, लेकिन चालकों की परेशानी थी कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos

चालकों की हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी

लखनपुर टोल प्लाजा - फोटो : फाइल फोटो
बैंक के बाहर कतार में लगे रेवाड़ी हरियाणा के सोहन लाल ने बताया कि दिल्ली से माल लेकर जम्मू जा रहे हैं। बीती शाम को ही लखनपुर पहुंच गए थे, लेकिन न शनिवार शाम कैश मिला और न ही टोल प्लाजा में पांच सौ और हजार के नोट स्वीकार किए गए। ऐसे में मजबूरन रातभर लखनपुर में ही रुकना पड़ा। सुबह से एक बार फिर कतार में लगे हैं। 

कश्मीर के सोपोर के रहने वाले मुश्ताक ने बताया कि दिल्ली से लेकर पंजाब तक कहीं भी दिक्कत नहीं हुई, लेकिन, लखनपुर में पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि चालक और सह चालक मिलकर मात्र आठ हजार की नकदी बदल पा रहे हैं, जबकि उनके वाहन का टोल 45 हजार रुपया है।

ऐसे में कितने दिन और लखनपुर में रुकना पड़ेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। चालकों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में ट्रांस्पोर्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन

आनलाइन पेमेंट का भी विकल्प

आनलाइन पेमेंट - फोटो : फाइल फोटो
लखनपुर टोल प्लाजा पर पांच सौ और एक हजार के नोट के चलते बनी असमंजस की स्थिति से निपटने के लिए आबकारी विभाग ने चालकों के लिए आप्शन जारी किए हैं। ऐसे में विभाग के पास रजिस्टर्ड फर्म अपने ट्रक का टोल चेक के जरिये अदा कर पाएंगे, जबकि अन्य वाहनों की स्थिति में आनलाइन पेमेंट के लिए अकाउंट मुहैया करवाया गया है।

इसमें टोल पेमेंट करवाने के बाद रसीद और अथारिटी लेटर से वाहन को आगे जाने की अनुमति हासिल हो जाएगी। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आबकारी आयुक्त ने लखनपुर का दौरा किया था और 500 और 1000 के नोट स्वीकार न किए जाने के निर्देश दिए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें