फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पत्थरबाजी के कारण लगे जाम से लोगों को निजात दिलाने खुद सामने आए IG बसंत

Mon, 02 Apr 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
traffic ig basant rath - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर को शोपियां और अनंतनाग जिले में रविवार को शुरू मुठभेड़ में आतंकियों की खबर फैलते ही श्रीनगर के कई इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थानीय युवा रोड पर उतर आए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस कारण बाहर से आए सैलानियों का अलग रास्ते से होकर डल झील और प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन जाना पड़ा। बुलवर्ड रोड पर वाहनों की संख्या में इजाफा होते ही जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई घंटों तक लोग अपने वाहन को निकालने की जद्दोजहद में लगे रहे।

इसी बीच वहां मौजूद लोगों को पता चला कि ट्रफिक आईजी बसंत रथ इस समय श्रीनगर में ही मौजूद हैं। किसी व्यक्ति ने इस संकट से बाहर निकलने के लिए बसंत को फोन लगाया। शहरवासियों की फरियाद सुनकर बसंत करीब डेढ़ बजे वहां पहुंच गए और शाम के 7 बजे तक खुद यातायात नियंत्रण करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


बसंत को इस तरह से काम करता देख स्थानीय लोगों ने उनकी खूफ सराहना की। बसंत जब बुलवर्ड रोड पर ट्रैफिक बहाल करने में जुटे थे तो युवा उन्हें अपने कैमरे में कैद करते दिखे। एक पुलिस अधिकारी ने कहां कि आज तक के पुलिस के कैरियर में मैंने ऐसा पहला पुलिस अफसर देखा है जो खुद लोगों मदद के लिए सामने आता है।

ब्लकि विभाग के लोगों को बेहतर काम करने पर उनकी प्रशंसा भी करता है। यह सचमुच में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर आधिकारी ऑफिस में बैठते हैं लेकिन रथ काफी अलग है।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अक्सर लोग ड्राइविंग नियमों का पालन नहीं करते हैं नतीजन, जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। करीब 8 बजे जाम पूरी तरीके से हट चुका था। स्थानीय लोगों ने रथ को मदद के लिए शुक्रियादा किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें