फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनाने के लिए सौदा नहीं करूंगा: मुफ्ती मोहम्मद सईद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर बनी असमंजस की स्थिति पर विराम लगाते हुए पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा सरकार गठन को लेकर भाजपा से बातचीत दूसरे दौर में है।
विज्ञापन


सईद ने पार्टी नेताओं से बात करते हुए कहा, रियासत में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ बातचीत का दूसरा दौर जारी है। सईद ने कहा, जब भाजपा के साथ बातचीत एक दिशा में बढ़ेगी तब सरकार गठन को लेकर संगठित बातचीत की जाएगी।

उन्होंने कहा, एक बार दूसरे दौर की बातचीत को कोई दिशा मिले, इसके बाद ही पहले दौर की बातचीत के आधार का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय करने की कोशिश की जाएगी।

सईद ने कहा सरकार बनाने के लिए मैं सौदा नहीं करूंगा, अवाम के कंधे से कंधे मिलाकर चलूंगा।
विज्ञापन

'पीडीपी सत्ता की भूखी पार्टी नहीं है'

सईद ने कहा कि, पीडीपी सत्ता की भूखी पार्टी नहीं है और सरकार बनाने के लिए अपनी नीतियों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, पीडीपी की कुछ शर्तें हैं और इनके आधार पर हम अपनी ‌विचारधारा से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, तय समय में घाटी से अफ्सपा हटाया जाए और पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता शुरू की जाए, इन दो बातों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर को स्पेशल राहत पैकेज की जरूरत है, खासकर युवाओं के लिए जो बेरोजगारी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, पीडीपी मांग करेगी कि एनएचपीसी के पॉवर प्रोजेक्ट कुछ और प्रोजेक्ट रियासत को दिए जाए।

उन्होंने कहा कि रियासत एक नाजुक दौर से गुजर रही है, रियासत के विकास के लिए एक मजबूत और स्‍थाई सरकार की जरूरत है ताकि चुनावी वादों को पूरा किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें