फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे से काम के लिए लाखों दे रहे पाक आतंकी, पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान घुसपैठ कराने के साथ ही उन्हें रास्ता दिखाने के लिए गाइडों की तलाश में हैं। देश और सीमा क्षेत्र में काम कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर के चलते आईएसआई को गाइड नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकियों को राह दिखाने के लिए गाइड नहीं मिलने के चलते पाकिस्तान ने इनकी फीस बढ़ा दी है। यहां तक कि पाकिस्तान एक आतंकी के गाइड के लिए एक लाख रुपये देने का तक लालच दे रहा है।

चार से पांच आतंकियों के ग्रुप को सीमा से सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के चार से पांच लाख देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। गाइड नहीं मिलने से पाकिस्तान इन दिनों बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में भारतीय सीमा में घुसने का दबाव

आतंकियों के आकाओं का आतंकी संगठनों पर किसी भी हाल में भारतीय सीमा में घुसने का दबाव है। वह पहाड़ी क्षेत्रों में बैठे आतंकियों को मैदानी इलाकों में धकेलने के लिए योजना को अंजाम देने की तैयारी है।

इसके लिए कुछ युवाओं को गाइड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। सीमावर्ती क्षेत्र में खासकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गाइड नहीं मिलने के कारण आईएसआई आतंकियों को करो या मरो के लिए मजबूर कर रही है।

हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र के कुछ युवाओं की हरकतों पर विशेष नजर रखे हैं। पाकिस्तान देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी स्लीपर सेलों को हरकत में लाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, जिस से वह बड़ी घटना को अंजाम दे सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें