संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू ने शुक्रवार को जिला कठुआ के विभिन्न स्थानों पर संतोलिया टूर्नामेंट का आयोजन किया। यह टूर्नामेंट गुजरू नगरोटा, बड्डू, बिलावर, माचेडी, महानपुर, बसोहली, शीतल नगर और बानी में करवाया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, जम्मू शक्ति कुमार पाठक के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नकारात्मक प्रभाव, ड्रग्स और बुरी संगति से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधारित है। इसमें जिला कठुआ के विभिन्न स्कूलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से लड़कों की 51 और लड़कियों की 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल 25 को जिला कठुआ के बसोहली शहर में अस्थायी रूप से खेला जाएगा। अगले दौर के लिए 15 टीमें, जिनमें आठ लड़कों और सात लड़कियों की टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।
संपूर्ण आयोजन स्टाफ अधिकारी, डीआईजी जम्मू राजिंदर सिंह कटोच, डिप्टी एसपी रमन कुमार, डिप्टी एसपी आरपीएफ जतिंदर सिंह संब्याल, एसआई सुरेश कुमार, एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई तरसेम लाल, एएसआई दीपक कुमार, एसजीसीटी सुदेश शर्मा, एसजीसीटी परशोतम चौधरी, एसजीसीटी नरिंदर शर्मा की समग्र निगरानी में किया गया।