फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को जनऔषधि स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें : डीसी

विज्ञापन
उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को सरकारी अस्पताल सरवाल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को सरकारी अस्पताल सरवाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध महत्वपूर्ण आपूर्ति और दवाओं की सूची का आकलन किया। उन्होंने अस्पताल के संचालन, प्रशासनिक क्षेत्रों की जांच की और डेंगू वार्ड और आपातकालीन वार्ड सहित विभिन्न अनुभागों का दौरा किया। उन्होंने जोर दिया कि जनता को यथासंभव जन औषधि स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अस्पताल के भीतर जन औषधि स्टोर पर विशेष ध्यान देने को कहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय रैना को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी बिक्री का प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट करने का निर्देश दिया। उन्होंने न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रियाओं के लिए आर्थोस्कोपिक सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बैठक में उन्होंने उनके प्रदर्शन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरबख्श सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें