फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म उद्योग को न्योता: पर्यटन विभाग ने इन प्रोडक्शन हाउस से कहा- जम्मू-कश्मीर में आकर शूटिंग करें

Fri, 17 Sep 2021 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पर्यटन विभाग ने बॉलीवुड के तमाम बड़े फिल्म निर्माताओं को कश्मीर आकर फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर की हसीन वादियों में फिर से बॉलीवुड के बड़े निर्माता रुख कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने बॉलीवुड के तमाम बड़े फिल्म निर्माताओं को कश्मीर आकर फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। मुंबई में पर्यटन विभाग के निदेशकों ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, यशराज प्रोडक्शन, मुकेश भट्ट प्रोडक्शन, प्रोड्यूसर गिल्ड, मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ अमेरिका, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अन्य प्रोडक्शन हाउस से मुलाकात की।

विज्ञापन


कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक जी एन इट्टू ने कश्मीर और विवेकानंद राय ने जम्मू के पर्यटन स्थलों की उक्त प्रोडक्शन हाउस के मालिकों को जानकारी दी। उक्त अधिकारियों ने निर्माताओं को जम्मू और कश्मीर में फिल्म पर्यटन की क्षमता और बॉलीवुड के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का जन्मदिन: उत्सव की तरह बर्थडे मना रही भाजपा, कश्मीर में गजब का उत्साह    
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने नई फिल्म नीति लांच की है। इसके तहत फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो तंत्र उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग इसे लेकर हर तरह का सहयोग करेगा। वहीं लगभग सभ निर्माताओं ने जम्मू कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग करने की हामी भरी है। आने वाले दिनों में उक्त प्रोडक्शन हाउस अपने नए प्रोजेक्ट में जम्मू-कश्मीर को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें