फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 575 युवा सेना में शामिल, चुरंगू का बयान 'पाक खत्म होगा', आज सुर्खियों में हैं यह खबरें

Sat, 31 Aug 2019 07:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की बड़ी खबरों से संबंधित तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के हालात देशभर में चर्चा का विषय बने हैं। इससे हटकर आज एक खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो है 575 युवाओं के लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में शामिल होने की।
विज्ञापन


इसके साथ ही शनिवार का दिन घाटी के लिए काफी खास है, सड़क पर लोगों व वाहनों की संख्या जोकि बौखलाए पाकिस्तान की बौखलाहट को और बढ़ा सकती है। इन्हीं सबके बीच भाजपा प्रवक्ता का बयान भी खूब सुर्खियों में रहा जिसमें उन्होंने पाक रेल मंत्री के बयान पर करारा हमला करते हुए कहा कि इसका मतलब हैं कि पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। जानिए खबरों के लिहाज से कैसा रहा जम्मू-कश्मीर का आज का दिन- 
 

जम्मू-कश्मीर के 575 परिवारों में आज खुशी का माहौल

जम्मू-कश्मीर के 575 परिवारों में आज खुशी का माहौल है। इन परिवारों से 575 बेटे पासिंग आउट परेड के दौरान लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में शामिल हुए। सेना में शामिल होने पर श्रीनगर निवासी वसीम अहमद मीर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से....यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 

काफी खास है आज का दिन

आज यानी की शनिवार का दिन घाटी के लिए काफी खास है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी की सड़कें वीरान सी हो गई थीं। लोगों की आवाजाही तो बस नाम मात्र की थी। सरकार द्वारा प्रतिंबधों में कमी करते ही अब रौनक दिखने लगी है। आज भारी संख्या में लोग घरों से निकले, इसके साथ ही....यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

इसका मतलब हैं कि पाकिस्तान खत्म हो जाएगा- चुरंगू

भाजपा के कश्मीर मामलों के प्रवक्ता अश्विनी चुरंगू ने कहा कि जम्मू कश्मीर के मामले पर सही राजनीतिक परिभाषा को निर्धारित करने का समय आ चुका है। अब मोदी सरकार राजनीतिक परिभाषा को बदल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कह रहे हैं कि कश्मीर के संघर्ष का निर्णायक समय है और दोनों देशों के मध्य आखिरी जंग होगी। चुरंगू ने कहा कि इसका मतलब हैं कि पाकिस्तान खत्म...यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

पारिमपोरा में दुकानदार की हत्या का मामला

श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पारिमपोरा में गुरुवार रात दुकानदार की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में शुक्रवार को कई स्थानों पर छापामारी की। आस-पास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कहीं सुराग नहीं मिल सका... यहां पढ़ें पूरी खबर
 

इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा

जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद प्रदेश भाजपा यहां पर सदस्यता अभियान कुछ दिन तक और चलाएगी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में शनिवार 31 जुलाई को विभिन्न दलों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कई लोग भाजपा का दामन थामेंगे.. यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें