फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर में जल्द शुरू हो सकता है टोल पोस्ट

Wed, 06 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में हाईवे की टोल पोस्ट जल्द शुरू हो सकती है। इससे पहले कठुआ जिले के सेहस्वां में टोल पोस्ट को सक्रिय किया गया था, जिसे लोगों के भारी विरोध के चलते हटा दिया गया था।
विज्ञापन


इसी पोस्ट को लखनपुर में शिफ्ट करने के लिए हाईवे अथारिटी की राज्य सरकार के साथ बात चल रही थी। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों के अनुसार लखनपुर में हाईवे की टोल पोस्ट स्थापित करने की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है।

इसके लिए जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है। वहीं अथारिटी ने एनएच1ए पर लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक कुल छह टोल पोस्ट स्थापित करने की तैयारी कर ली है।

इनमें लखनपुर से जम्मू तक दो और जम्मू से श्रीनगर तक चार अलग-अलग स्थानों पर टोल पोस्ट प्रस्तावित हैं। वर्तमान में केवल नगरोटा स्थित बन में स्थापित टोल पोस्ट ही सक्रिय है, जबकि कठुआ से जम्मू के मध्य बनाई गई दोनों टोल पोस्ट लोगों के विरोध की वजह से हटाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


हाईवे अथारिटी के सूत्रों ने बताया कि एक टोल पोस्ट से अथारिटी को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है। इस राशि से हाईवे की मरम्मत सहित अन्य निर्माण किए जाते हैं।

अथारिटी के जम्मू प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि जम्मू से श्रीनगर तक हाईवे विस्तारीकरण का कार्य पूरा होते ही कुल चार टोल पोस्ट सक्रिय किए जाएंगे। वर्तमान में नगरोटा के अलावा लखनपुर में टोल पोस्ट चलाने की कवायद शुरू की जा रही है।

वहीं चिनैनी नाशरी टनल का काम पूरा होते ही दोनों तरफ टोल पोस्ट सक्रिय हो जाएंगी। इसी तरह से अन्य इलाकों में चरणवार रूप से हाईवे का टोल संग्रह शुरू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें