फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: जम्मू में 30 और कश्मीर में 18 मरीजों ने तोड़ा दम, 24 घंटे में मिले 3408 नए संक्रमित

Sat, 22 May 2021 10:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 267313 पर पहुंच गया है। 214664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामले 49136 हैं। इनमें 20199 जम्मू संभाग व 28937 सक्रिय मामले कश्मीर में हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 3408 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 48 मरीजों की मौत भी हो गई। जम्मू संभाग में 30 व कश्मीर में 18 मरीजों की जान चली गई। वहीं कश्मीर में 2157 व जम्मू संभाग में कोरोना के 1251 नए मामले आए। लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। इसके साथ ही 4117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 49136 पर पहुंच गई है। जम्मू संभाग में हुई 30 मौतों में जीएमसी जम्मू में दस, जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी कठुआ में तीन, जीएमसी राजोरी में तीन, सैन्य अस्पताल सतवारी में तीन, रियासी जिला अस्पताल में एक, पुंछ जिला अस्पताल में एक व चंडीगढ़ पीजीआई में दो मरीजों की मौत हुई है। रामबन जिला अस्पताल में एक व तीन मरीज घर पर ही मृत मिले हैं। 

नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 490, उधमपुर में 150, राजोरी में 119, डोडा में 43, कठुआ में 138, सांबा में 82, किश्तवाड़ में 15, पुंछ में 59, रामबन में 128 व रियासी में 27 मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 509, बारामुला में 237, बडगाम में 273, पुलवामा में 175, कुपवाड़ा में 202, अनंतनाग में 224, बांदीपोरा में 112, गांदरबल में 132, कुलगाम में 241 और शोपियां में 52 नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश

यह भी पढ़ें- किसान बोले: खीरा चार और टमाटर छह रुपये किलो, हम परेशान पर ये कमा रहे हैं मुनाफा, कैसे भरेंगे पेट    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें