एके गुप्ता अस्पताल में 50 बेड, सीएचसी बिलावर, बसोहली और हीरानगर में भी ऑक्सीजन सपोर्ट के बेड उपलब्ध हैं। ऐसे में उपलब्ध बेड की संख्या अब 250 के लगभग पहुंच रही है। कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट कमीशन हो गया है। 2250 लीटर प्रति मीटर के इस प्लांट से जीएमसी ऑक्सीजन को लेकर आत्मनिर्भर बन गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अगले सप्ताह तक 25 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिन्हें सीएचसी में उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बताया कि कोविड केयर सेंटर की क्षमता 820 हो गई है और 138 लोग इसमें रखे गए हैं। वर्तमान में 200 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से 160 इस्तेमाल हो रहे हैं।
डीसी ने बताया कि जल्द ही आईसीयू की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। 600 कोविड प्रबंधन किट्स हासिल हो गई हैं और भी किट्स हासिल हो रही हैं, जो संक्रमितों को बांटी जाएंगी। 45 से अधिक आयु के लोगों को जिले में वैक्सीनेशन दी जा रही है, जिसमें दो तिहाई ऐसी आबादी को सिंगल डोज दे दिया गया है। 29 हजार ऐसे लोग हैं जिन्हें दोनों डोज लगा दी गई हैं।
पीआरआई को भी वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर बदले गए हैं और अब वार्ड दर वार्ड लोगों की सहूलियत के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद डोर टू डोर सर्वे भी अंजाम दिया जा रहा है। डीसी ने कहा कि लॉकडाउन पिछले एक सप्ताह से प्रभावी है और इसमें आम लोगों के सहयोग की जरूरत है। सख्ती के लिए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई है। 4 लाख का जुर्माना वसूला गया है। एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। दुकानों को भी सील किया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि संक्रमण को नियंत्रित करते हुए अधिक फैलने से रोका जा सके।
लद्दाख में कोरोना के 177 नए मामले
लद्दाख में कोरोना के 177 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 181 लोग स्वस्थ हुए हैं और शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है।