फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद

Sat, 15 May 2021 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी के शांत माहौल से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। जिसे दहलाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। ऐसी ही साजिश शनिवार को पुलवामा जिले में रची गई। जिसे खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया है।
 
विज्ञापन
बरामद आईईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम कर बड़ा हादसा होने से टाल दिया है। 10 किलोग्राम आईईडी( इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई है। हमले की साजिश आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी।

विज्ञापन

 

बता दें कि सुरक्षाबलों को इनपुट प्राप्त हुए थे कि जैश के आतंकी आईईडी हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। जिसमें 10 किलोग्राम आईईडी बरामद हुई। जिससे एक बड़ा हमला टल गया है।

ये भी पढ़ें- यहां सन्नाटे के सिवा कुछ भी नहीं: हसीं वादियों में छाई खामोशी, तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को सीमा पार से ड्रोन की मदद से हथियार गिराए गए थे। एक ओर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बल पाक रेंजरों को ईद मिलन पर उपहार भेंट कर रहे थे, तो दूसरी ओर सांबा सेक्टर में पाक रेंजर ड्रोन के माध्यम से हथियार गिराकर अपने मंसूबे जाहिर कर रहे हैं। सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान ने सांबा जिले में फिर अपनी नापाक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

सीजफायर के दौरान भी पाक रेंजर छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पाक रेंजरों ने ड्रोन सहायता से हथियार गिराए हों। इससे पहले मई 2020 में हीरानगर सीमा के रठुआ क्षेत्र में भारी मात्रा में ड्रोन की सहायता से हथियार गिराए गए थे। तब बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था।

जून 2020 में सांबा के बसंतर दरिया में ड्रोन से हथियार गिराए गए। अगस्त 2020 में कूटा के रसाना में हथियार मिले जो ड्रोन से गिराए गए थे। आधा दर्जन पाक ड्रोन के प्रयासों को सेना नाकाम भी कर चुकी है। जिस क्षेत्र से शुक्रवार को हथियार मिले हैं, गत वर्ष 22 नवंबर को इसी क्षेत्र में पाक ने सुरंग निकाली थी। 5 मई 2021 को इसी क्षेत्र में एक पाक घुसपैठिया भी ढेर किया गया है। यह रास्ता पाक घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है, जिसे दोबारा सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें