फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख आज

Mon, 28 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में अब तक विभिन्न दलों के 67 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख मंगलवार 29 सितंबर तक ही है।
विज्ञापन


लेह के जिला विकास आयुक्त प्रसन्ना रामास्वामी का कहना है कि सोमवार तक 67 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है।

नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन है। नामांकन की जांच तीस सितंबर को होगी। 17 अक्तूबर को लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की 26 सीटों के लिए मतदान होगा।

वहीं, इस चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के मध्य ही सीधा मुकाबला अभी तक नजर आ रहा है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में 26 में से 21 सीटों पर शानदार जीत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


1995 में लेह स्वायत्त विकास परिषद का गठन होने के बाद से तीन बार कांग्रेस ने ही परिषद का गठन किया है। भाजपा को पिछले चुनाव में चार सीटों पर जीत दर्ज हुई थी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लेह चुनाव प्रभारी सत शर्मा सीए का कहना है कि भाजपा की इस बार लेह में लहर है और पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव में भारी जीत दर्ज कर भाजपा परिषद का लेह में पहली बार परिषद का गठन कर लद्दाख खित्ते के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस लेह में मजबूत है। इस बार भी कांग्रेस ही परिषद का गठन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें