फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को जल्द राहत मुहैया हो

Thu, 18 Sep 2014 12:28 AM IST
जम्मू/सांबा/ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन लाल शर्मा ने सांबा जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द राहत और मुआवजा मुहैया करवाने पर जोर दिया है। बुधवार को रंगूर कैंप, कमोर कैंप, कमोर, बरोटा कैंप, लगवाल, बाड़िया, मैडक आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार और प्रशासन से अपील की कि बाढ़ से नुकसान झेलने वाले लोगों को तत्काल मुआवजा और राहत उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर शर्मा के साथ पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, डा. सतपाल, तीर्थ भगत, बाबुल गुप्ता, डा. पंकज, नत्था राम, कैप्टन बहादुर सिंह, राजेश चौधरी, गुरदास, गुरबचन, राज कुमार, दर्शन लाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें