फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: BSF ने पाक के मंसूबों पर फेरा पानी, घुसपैठ के लिए आतंकियों ने बनाई 14 फुट लंबी सुरंग

Sat, 30 Sep 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
tunnel - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अब अरनिया सेक्टर में पाक की ओर से खोदी गई 14 फुट लंबी सुरंग मिली है। इसके साथ ही भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की साजिश को बीएसएफ ने विफल किया है। सुरंग से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद के साथ ही खाने-पीने का सामान और सुरंग बनाने के औजार बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन


पाक के आग्रह पर सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए हुई सेक्टर स्तर की बैठक के एक दिन बाद ही शनिवार को इस साजिश का खुलासा हुआ है। इस वर्ष दूसरी बार सुरंग का पता लगा है। इससे पहले 13 फरवरी को रामगढ़ सेक्टर में भी सुरंग मिली थी। 

आईजी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जम्मू फ्रंटियर राम अवतार ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह जब 62 वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने जीरो लाइन पर धमाला नाला के किनारे 10-12 हथियारबंद लोगों को देखा। 
विज्ञापन


संदिग्ध हरकत देखकर जब जवान आगे बढ़े तो पाकिस्तान की ओर से बमबारी भी की जाने लगी। काफी करीब पहुंच जाने पर संदिग्ध वहां से भाग खड़े हुए। जवानों ने वहां पहुंचकर देखा तो वह सकते में आ गए। वहां पर सुरंग निकाली जा रही थी। 

पाकिस्तानी रेंजरों की सहायता से निकाली जा रही इस सुरंग का मुहाना जीरो लाइन पर ही था। तीन फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी सुरंग का निर्माण अभी 14 फुट ही हो पाया था, जो अभी सीमा पर बाड़ से कम से कम दस मीटर की दूरी पर थी। 

​पाकिस्तान की कथनी-करनी में अंतर : आईजी

सुरंग से मिला सामान - फोटो : ani
आतंकियों की मंशा सुरंग को बाड़ से नीचे से निकाल कर भारतीय सीमा में घुसने की थी। समय रहते सुरंग का पता चल जाने से पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की एक बड़ी घटना का पर्दाफाश हो गया। 

उन्होंने बताया कि सुरंग खोदने के औजार, गीली जमीन तथा सुरंग की लंबाई से ऐसा प्रतीत होता है कि सुरंग बनाने का काम दो दिन पहले ही शुरू हुआ होगा। पिछले एक साल में चौथी बार सुरंग खोदने का बीएसएफ पर्दाफाश कर चुकी है।

आईजी से जब पूछा गया कि अभी शुक्रवार को ही पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया गया था तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में हमेशा ही अंतर रहता है। सीमा पर उनके बल के जवान हमेशा चौकस रहते हैं। 
विज्ञापन

​यह सामान हुए बरामद

सुरंग से मिले हथियार - फोटो : ani
अरनिया के भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानियों का कोई मददगार है जो बार-बार वह इसी क्षेत्र में सुरंग निकालने की कोशिश करता है, के जवाब में कहा कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी बीएसएफ इस बारे में जांच कर रही है।

दो एके 47 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 7.62 एमएम के 60 कारतूस, एक मैगजीन पाउच, डूरा सेल-13, पेंसिल सेल-9,  सुरंग निकालने के दौरान सिर पर लगाए जाने बाले हेड लैंप हेलमेट-3, गैस सिलेंडर, हाथ से बनाई पचास के करीब रोटियां, सुरंग निकालने के औजार, स्लीपिंग बैग, चार जोड़ी जूते, रेडीमेड खाने का सामान, सेब दो किलो, करी-5 लीटर, चिकेन-एक पैकेज, अमेरिका की बनी कंपास के अलावा ढेर सारा सामान मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें