फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सीतारमण ने किया LoC का दौरा, कहा-दुश्मनों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे सेना

Fri, 29 Sep 2017 09:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर कुपवाड़ा सेक्टर के फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा के लिए चट्टान बनकर खड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दुश्मनों की नापाक हरकत पर पैनी निगाह रखने तथा उसका मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। साफ शब्दों में कहा कि घुसपैठ किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्री के रूप में पद ग्रहण करने के बाद रियासत का यह उनका पहला दौरा है।


रक्षा मंत्री बनने के बाद दो दिवसीय दौरे पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचीं रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडरों से एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल की। साथ ही घाटी में सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से अच्छा व्यवहार करे सेना: निर्मला सीतारमन

आतंकी गतिविधियों, पत्थरबाजी तथा अलगाववादी गतिविधियों के साथ ही घुसपैठ रोकने पर विस्तार से जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने आतंकवाद से सख्ती से निपटने को कहा। साथ ही यह भी हिदायत दी कि स्थानीय लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उनके कल्याण के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 

श्रीनगर के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री का स्वागत सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबु और कश्मीर में 15वीं कोर (चिनार कोर) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने किया। इसके बाद वह चिनार कोर गई जहां उन्हें एलओसी तथा घाटी की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया।

बाद में वह उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर अग्रिम पोस्टों पर जाकर खुद सुरक्षा तैयारियों को करीब से देखा। वहां तैनात जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। एलओसी का दौरा करने के बाद वह चिनार कोर मुख्यालय पहुंचीं जहां सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें