फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जारी हुआ समर शेड्यूल, 1 मई से बदलेगा अदालतों का समय

Tue, 04 Apr 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बदलेगा अदालतों का समय - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में हाईकोर्ट समेत निचली अदालतों का समय एक मई से बदलेगा। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय धर ने अधिसूचना के माध्यम से समयसारिणी का ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जम्मू विंग का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। श्रीनगर विंग में यह समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। जम्मू संभाग की भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह (भलेसा), बटोत, बनिहाल, गूल, बनी और उखराल को छोड़कर शेष सभी निचली अदालतों का समय सुबह आठ से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।

वहीं कश्मीर संभाग की तमाम निचली अदालतों समेत भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह (भलेसा), बटोत, बनिहाल, गूल, बनी और उखराल का समय सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें