फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम: एडीजी CRPF

Tue, 04 Apr 2017 07:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
CRPF - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एडीजी एसएन श्रीवास्तव ने कहा है कि लोकसभा उप-चुनाव के दौरान आतंकियों की ओर से गड़बड़ी फैलाने और आतंकी हमले के इनपुट हैं। इससे मुकाबला के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार है। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुठभेड़ स्थलों के पास पत्थरबाजी होना बड़ी चुनौती है। सुरक्षा बल पूरा संयम बरतते हुए इसका मुकाबला करने में सक्षम है। आतंकी गतिविधियों से निबटने के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को पंथाचौक के पास आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान बसप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।

हुमहामा स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को पैतृक आवास कर्नाटक भेज दिया गया। ज्ञात हो कि इस हमले में छह जवान और बच्ची समेत दो नागरिक घायल हुए थे। इसमें जवान बसप्पा की अस्पताल में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें