फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एमबीए पास समेत तीन ने आतंकी संगठन से जोड़ा नाता, दो बीए फर्स्ट ईयर के छात्र

Mon, 03 Sep 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के तीन और युवाओं ने आतंक की राह थाम ली है। हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुए तीनों युवकों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। इसमें से एक जम्मू संभाग के डोडा जिले का रहने वाला है। वह एमबीए का छात्र रह चुका है जबकि दो युवक शोपियां जिले के हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डोडा घट इलाके के फुरकान आबाद मोहल्ला निवासी हारून अब्बास वानी पुत्र गुलाम अब्बास वानी को आतंकियों ने मोइन उल इस्लाम कोड दिया है। शोपियां के चिपुरा निवासी भट आमिर पुत्र अब्दुल को अबू हुजैफा नाम दिया गया है। तीसरा युवक उमर धोबी पुत्र गुलाम मोहियुद्दीन निवासी पिंजोरा शोपियां है। दोनों बीए फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। तीनों के आतंकी संगठन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस साल अब तक 140 युवक आतंक की राह थाम चुके हैं। 
विज्ञापन

डोडा का घट इलाका फिर चर्चा में  

डोडा जिले का घट इलाका एक बार फिर चर्चा में है। 90 के दशक में इसी क्षेत्र से डोडा में आतंकवाद की शुरूआत हुई थी। शनिवार को इसी इलाके के हारून अब्बास वानी (21) का फोटो सोशल मीडिया पर एके 47 के साथ वायरल होने से परिवार के अलावा सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। उसके घर के बाहर सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। एसपी ऑपरेशन, एडिशनल एसपी विनय कुमार और सेना के आला अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक हारुन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के तौर पर जम्मू में काम करता था। इसी सिलसिला में दिल्ली और कश्मीर जाता रहता था। कुछ दिन बाद उसके छोटे भाई की शादी है। इससे पहले साजन गांव का आबिद बट्ट जो ईद मनाने घर आया था। वह भी आतंकी बन गया था। एक माह के भीतर ही सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया था। डोडा के साथ लगते किश्तवाड़ जिले में भी रेहड़ी लगाने वाले एक असम के युवक का फोटो हथियार सहित वायरल हुआ था। हालांकि सुरक्षा  एजेंसियों के अनुसार वह अभी तक मिसिंग ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें