तीन गांव बगला, नडयाला और रच्छवा। जिले में एलओसी के पास बसे इन तीनों गांवों में पीएचई विभाग की पेयजल आपूर्ति योजना आठ महीने से ठप है। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते यहां पेयजल के प्राकृतिक संसाधन भी सूखने लगे हैं।
हालात यह हैं कि जिस तालाब से मवेशी पानी पीते हैं, उसी तालाब का पानी खाना बनाने में इस्तेमाल करना पड़ता है। प्राकृतिक जल स्रोतों से मुश्किल से पानी पीने को मिल पा रहा है।
मोहम्मद रशीद, अब्दुल हुसैन, रज्जाक हुसैन, मुश्ताक अहमद आदि ने बताया कि पीएचई विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने पाइप चुरा लिए थे। तब से आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो नए सिरे से पाइप लगाए गए और न ही कोई अन्य विकल्प खोजा गया।