बाड़ी ब्राह्मणा में ट्रक में सिलेंडर लोड करते समय हुआ हादसा
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र फेज नंबर दो (लेन नंबर दो) में स्थित आक्सीजन नाइट्रोजन गैस प्लांट वैली मिनरल्स एंड केमिकल में शुक्रवार दोपहर लगभग साढे़ तीन बजे ग्रेफ विभाग के एक ट्रक में आक्सीजन सिलेंडर लोड करते समय विस्फोट हो गया। इसमें ग्रेफ के ट्रक चालक और हेल्पर की मौत गई।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। विस्फोट में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक के पीछे खड़ी एक टाटा मोबाइल का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से टूट गया।
फैक्ट्री की दीवारों में दरारें आने के साथ ही सभी कांच भी टूट गए हैं। ट्रक में सवार हेल्पर का शव चिथड़े-चिथड़े हो गया था। उसके शव का एक हिस्सा पास की अन्य फैक्ट्री के छत पर पड़ा मिला।