फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर एक साथ टकराए तीन वाहन, दो जख्मी, रांग साइड से वाहन निकालने के कारण हुआ हादसा

Fri, 20 Jul 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार की सुबह गलत दिशा से आए एक वाहन को बचाने के चक्कर में एक साथ तीन वाहन एक साथ टकरा गए। तीन वाहनों की टक्कर में बीच के वाहन में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा। बाद में क्रेन मंगवाकर वाहनों को एकतरफ किया गया और ट्रैफिक सुचारु किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू से कठुआ की तरफ आ रहे एक वाहन को अचानक उस समय ब्रेक लगानी पड़ी, जब कालीबड़ी से जंगलोट मोड़ की तरफ गलत दिखा में एक वाहन आ गया। उस वाहन को बचाने के लिए लगाई ब्रेक पीछे के तीन वाहनों के हादसे का कारण बन गई।
 
ब्रेक लगने के बाद पहला वाहन निकल गया, लेकिन एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। सबसे आगे एचपी38सी-5566 रेलिंग के साथ जा टकराया। उसके पीछ महिंद्रा पिक अप और उसके पीछे बड़ा ट्राला पिक के साथ टकरा गया।
विज्ञापन

 
ट्रक और ट्राले के बीच होने के कारण पिकअप में सवार ओमकार सिंह निवासी पठानकोट और संजीव सिंह निवासी पठानकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने भी इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
 
‘दुर्घटना से देर भली’ के नियम को अपनाना जरूरी
हाईवे पर कालीबड़ी से जंगलोट मोड़ की ओर जाने के लिए वाहन चालक क्रासिंग का इस्तेमाल न करके चौक से ही गलत दिशा में जंगलोट मोड़ की ओर जाते हैं। चुंकि जंगलोट मोड़ और कालीबड़ी में मात्र तीस मीटर की दूसरी होगी, जबकि हाइवे क्रासिंग करने पर वाहन को करीब पचास मीटर जाना पड़ता है। ऐसे में वाहन चालक चौक से ही गलत दिशा में वाहन को मोड़ देते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें