दक्षिणी कश्मीर के तीन और युवाओं ने आतंकवाद की राह त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में सेना की 55 आरआर के सामने तीन स्थानीय युवाओं ने सरेंडर कर आतंकवाद की राह को त्याग दिया।
ये सभी युवा कुछ महीने पहले आतंकवाद में शामिल हुए थे। हालांकि इनके सरेंडर करने की आधिकारिक पुष्टि डीजीपी एसपी वैद ने किया और कहा कि घाटी के तीन और युवाओं ने अपने परिवार वालों के बुलावे के बाद आतंक की राह को छोड़ वापस अपने घर को लौट आए हैं भगवान उन्हें खुश रखें।
गौरतलब है कि डीजीपी एसपी वैद और एडीजीपी मुनीर खान ने कई बार घाटी के युवाओं को आतंक का दामन छोड़ मुख्यधारा में लौट आने की अपील कर चुके हैं।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Another 3 young boys in valley came back home in response to the call of their families. God bless them.</p>— Shesh Paul Vaid (@spvaid) <a href="https://twitter.com/spvaid/status/947885827039703040?ref_src=twsrc%5Etfw">January 1, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>