फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में ठंड ने फिर पकड़ा जोर, पारा लगातार गिर रहा नीचे

Tue, 02 Jan 2018 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

घाटी में ठंड ने फिर जोर पकड़ा लिया है। श्रीनगर में सामान्य से 2.3 डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारे से रविवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4-5 जनवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कश्मीर में शीत लहर से जनजीवन पर असर पड़ रहा है, लेकिन दिन का तापमान 4-5 डिग्री सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू में सोमवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भद्रवाह सबसे सर्द रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

तापमान की स्थिति


स्थान      न्यूनतम 
लेह          माइनस 14.5
गुलमर्ग      माइनस 7.5
पहलगाम  माइनस 5.0
कुपवाड़ा   माइनस 4.0 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें