फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया सेक्टर में पाक के सीजफायर के बाद चली फायरिंग बंद, 1 महिला की मौत 5 नागरिक घायल

Tue, 19 Sep 2017 07:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
पाक की गोलाबारी में तीन ग्रामीण घायल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कल आधी रात से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही है।
विज्ञापन


इस गोलाबारी में पहले तीन नागरिक घायल हो गए थे लेकिन सुबह मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में घायल 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 5 अन्य नागरिक घायल हैं। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह बंद हो गई है। 
  #UPDATE on ceasefire violation in J&K's Arnia Sector: Firing stopped this morning; number of civilians injured rises to 6. — ANI (@ANI) September 17, 2017
विज्ञापन



इससे पहले शनिवार रात 9 बजे पाक रेंजर्स द्वारा फिर गोलाबारी के साथ मोर्टार भी दागे गए। जिसका भारतीय सेना ने जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।सभी को इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया है।

वही लगातार हो रही गोलाबारी से सीमा के आस पास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।वही पाक की इस गोलाबारी में कई मवेशियो के भी मारे जाने कि भी खबर है। पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसा के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।  J&K: 3 civilians injured in ceasefire violation by Pakistan in Arnia admitted to a government hospital in Jammu pic.twitter.com/LApprQhEGw — ANI (@ANI) September 16, 2017
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी सीमा पार से पाक द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ था। गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान सीटी बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा इसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें