फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सीमा में घुसे तीन बच्चों को खिलौने और अन्य सामान देकर पाकिस्तान भेजा गया

Fri, 20 Aug 2021 01:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में चक्कां दा बाग क्षेत्र में तैनात सेना की गोरखा रेजीमेंट ने अग्रिम चौकी बेगम के पास संदिग्ध हलचल देखी थी। सेना ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गुलपुर सेक्टर में भारती क्षेत्र में घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे तीन नाबालिगों को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। तीनों से सेना और अन्य एजेंसियों ने भारतीय क्षेत्र में आने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्हें खिलौने और अन्य सामान देकर पाकिस्तान को सौंप दिया। केजी ब्रिगेड के कमांडर ने बताया कि तीनों बच्चों को पाकिस्तानी अधिकारियों को सुरक्षित सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान सतर्क हैं। वह हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।    

विज्ञापन


पुंछ जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में शून्य रेखा के पास दबोचे गए तीन में से दो सगे भाई हैं। इनकी पहचान धनयाल मलिक (17) पुत्र मोहम्मद नियाज अली निवासी गांव लस्सीमंग छातरा जिला फरवर्ड कोहटा, अरबाज रहीम (13) पुत्र अब्दुल रहीम और उसका भाई उमर रहीम (9) के रूप में हुई है। तीनों पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। 

सना और लाईबा की तरह इन बच्चों को वापस भेजा गया- कमांडर, 10 इन्फैंट्री केजी ब्रिगेड
कमांडर, 10 इन्फैंट्री केजी ब्रिगेड ने बताया कि 18 अगस्त को अपराह्न करीब 3:45 बजे नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। तुरंत मोर्चा संभालकर तीन बच्चों को पकड़ लिया गया। कमांडर ने बताया कि ये तीनों बच्चे मछली पकड़ने के इरादे से निकले थे और अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में आ गए। अधिकारी ने कहा कि इनके साथ एक और व्यक्ति था, जो  वापस लौट गया था। पूर्व में सीमा पार कर भारत आईं दो लड़कियों सना और लाईबा की तरह इन बच्चों को वापस भेजा गया है। इससे पहले बीते साल छह दिसंबर और 31 दिसंबर को भी दो पाकिस्तानी नागिरक भारतीय सीमा में घुस आए थे, जिन्हें वापस भेजा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने
विज्ञापन


एसएसबी ने भी एक युवक को लिया था हिरासत में 
सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां से एक युवक को सीमा सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया है। उसकी पहचान सन्नी (18) पुत्र राठी बिहार के रूप में हुई। सीमा सुरक्षा बलों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवक से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचने पर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें