जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को शनिवार रात सेना के जवानों ने मार गिराया। आतंकी सीमा पर लगी बाड़ काटकर भारतीय सीमा में दाखिल होना की कोशिश कर रहे थे।
मारे गए आतंकियों के पास काफी मात्रा में गोला बारुद बरामद हुआ है। आतंकियों के पास से 3 एके-47 रायफल, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 12 मैगजीन और भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है।
केरन सेक्टर में देर रात तीन आतंकियों को सीमा पर बाड़ हटाने की कोशिश करते हुए देखा गया। सुरक्षा बलों ने उन पर कार्रवाई की। सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए।