फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेब की पेटी में भरा था गोला बारूद, सुरक्षाबलों को देख शुरू की फायरिंग, 3 आतंकी गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद गोला बारूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र एचएमटी के पास पुलिस ने तीन आतंकियों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनसे गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर नारबल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने नूरा अस्पताल के पास उन्हें दबोच लिया।

आतंकियों से कई गोलियां और ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जो सेब की पेटी में छिपाए गए थे। उनकी पहचान आकिब अहमद निवासी त्राल, जाहिद अहमद राथर निवासी पोशवान आवंतिपोरा और तारिक अहमद शेख निवासी डांगरपुरा पुलवामा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से तारिक अहमद गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका जेवीसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें