फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: स्थानीय युवाओं के उपद्रव का लाभ उठाकर 3 आतंकी फरार

Thu, 21 Apr 2016 10:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पुलवामा के सुंगू नारबल इलाके में वीरवार को कुछ स्थानीय युवाओं के उपद्रव का लाभ उठाकर तीन आतंकी भागने में कामयाब रहे। आतंकियों को घेरने जा रहे सुरक्षा बलों पर रास्ते में स्थानीय कुछ लोगों ने जमकर पथराव किया।
विज्ञापन


इस बीच आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि तलाशी के दौरान 2 मोबाइल फ़ोन, 4 यूबीजीएल ग्रेनेड, 3 एके मैगज़ीन, 90 एके राउंड, खाद्य सामग्री के पाउच 1 कंबल और कुछ अन्य खाने पीने का सामान बरामद हुए। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 50 आरआर, जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ के जवान सुंगू नारबल पहुंचे और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जैसे ही जवान तलाशी अभियान के लिए गांव में घुसने लगे तो एक सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच उन्होंने जिला मुख्यालय से मदद मांगी। करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी रही। इसी बीच मुख्यालय से सुरक्षा बलों की कुछ और गाड़ियां हकीरपुरा इलाके के पास पहुंची तो युवाओं की भीड़ ने उनका रास्ता रोक लिया और पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की। गौरतलब है कि भारी पथराव के चलते  सुरक्षा बलों की  गाड़ियां मुठभेड़ स्थल पर समय पर नहीं पहुंच पाईं, जिसका लाभ उठाते हुए आतंकी फरार होने में  कामयाब रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें