फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : श्रीनगर में लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार, आतंकियों तक पहुंचाते हैं पैसा और हथियार

Wed, 08 Feb 2023 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

इनके कब्जे से 31.65 लाख की नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने की टीम ने लसजन क्रॉसिंग पर नाके के दौरान संदेह होने पर तीन संदिग्ध लोगों को नीले रंग की क्रिकेट किट के साथ पकड़ा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.65 लाख की नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने की टीम ने लसजन क्रॉसिंग पर नाके के दौरान संदेह होने पर तीन संदिग्ध लोगों को नीले रंग की क्रिकेट किट के साथ पकड़ा। 

विज्ञापन


जांच के दौरान इसमें उक्त राशि, एक मोबाइल फोन, लश्कर के लेटर पैड के तीन पन्ने बरामद हुए। आरोपियों की पहचान सोइटेंग निवासी उमर आदिल डार, सालिक महराज और कुर्सू राजबाग निवासी बिलाल अहमद सिद्दीकी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी लश्कर के लिए काम करते हैं। ये लोग आतंकियों तक हथियार, नकदी पहुंचाते हैं। इनके खिलाफ थाना नौगाम में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मौजूदा मामले में और कई लोगों की गिरफ्तारियां और सामान बरामद हो सकता है, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें