फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा से बरामद हुआ आईईडी का जखीरा

Tue, 11 Nov 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तहसील करनाल के गांव अमरूई में मंगलवार को तीन आईईडी बरामद किए। इसका वजह पांच किलो बताया गया है।
विज्ञापन


जिस गांव से विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया गया, वह लाइन ऑफ कंट्रोल में बसा है। आर्मी के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी आईईडी और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

आर्मी के मुताबिक माना जा रहा है कि इसकी तस्करी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रास्ते से हो रही है। इस पर नकेल कसने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आर्मी को अमरूई गांव में कुछ संदिग्ध हरकतें और हलचल होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आर्मी ने सतर्कता दिखाते हुए दबिश दी, तो तीन आईईडी बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आतंकी गतिविधियां बढ़ी है।

आतंकी रियासत में माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी श्रीनगर के अलग-अलग हिस्सों से हथियार बरामद किए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें