त्रिकुटा नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरों ने धावा बोला, जहां से चोर तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये ले उड़े। शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्य रात उसकी दुकान में चोरी हुई। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार ने नरवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। बुधवार देर रात भी पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही थी। चोरी की इस घटना से ट्रांसपोर्ट नगर के अन्य व्यापारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी बड़ी घटना है। ऐसी घटना किसी भी व्यापारी के साथ हो सकती है। चोरों की तलाश जल्द कर पैसों को बरामद किया जाए।