कश्मीर एयरपोर्ट पर पहली बार शराब की दुकान खुलेगी। घाटी में पर्यटन के विकास के लिए यह कदम उठाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित एयरपोर्ट पर शराब की दुकान आम हैं। इसी सिलसिले में विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से ई टेंडर्स के जरिए लोगों को आमंत्रित किया था।
इसमें कुल 50 फर्म ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 20 उड़ानें और 3500 यात्री प्रतिदिन की क्षमता वाले एयरपोर्ट पर शराब की दुकान के लिए लोगों ने एप्लिकेशन दर्ज किए हैं। विभाग द्वारा जल्द ही कागजी कार्रवाई के बाद एक जनवरी 2018 से दुकान की शुभारंभ किया जाना है। इससे पहले विभाग सारी कागजी कार्रवाई कर अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर लेगा।